दिनांक 19.06.2026 को देवकी देवी टी सी ट्रस्ट के तत्वाधान में SHARP SIGHT Eye Hospital की तरफ से ट्रस्ट के अधिकतर सदस्यों के आंखों का सफल परीक्षण करवाया गया। ट्रस्ट के फाउंडर और मुख्य ट्रस्टी श्री पूरन चंद्र कांडपाल जी ने बताया कि अस्पताल के सभी डाक्टरों और संबंधित कर्मचारियों का व्यवहार परीक्षण के दौरान हमारे सभी सदस्यों के साथ बहुत ही अच्छा और व्यवहारपूर्ण रहा। अच्छा परीक्षण और उत्तम सहयोग के लिए हम सभी हास्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हैं।
आप सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि आगामी 23 जून 2026 और 25 जून 2026 को क्रमशः ईस्ट विनोद नगर अटल चौक और शशी मदर डेयरी मयूर विहार में क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए Eye कैंप का आयोजन ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है। आप सभी लोग कैंप का लाभ उठाएं।
आगे भी दिल्ली और NCR में निरंतर ऐसे ही स्वस्थ्य कैंपों का आयोजन समय समय पर ट्रस्ट द्वारा किया जाता रहेगा जिसकी सूचना आपको पुनः दे दी जाएगी।
सधन्यवाद !