उत्तराखंड के लोकसंस्कृति, प्रकृति और हरियाली के पावन प्रतीक ‘हरेला पर्व’ के शुभ अवसर पर आज दिनांक 16 तारीख को देवकी देवी टी०सी० ट्रस्ट और उत्तराखंड पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रकृति संरक्षण को समर्पित इस सराहनीय अभियान में देवकी देवी टी०सी० ट्रस्ट के साथ उत्तराखंड पोस्ट ऑफिस के सम्मानित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में माननीय पोस्ट मास्टर (उत्तराखंड) जी का विशेष मार्गदर्शन और सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समाज सेवक और देवकी देवी टी०सी० ट्रस्ट के प्रतिनिधि श्री पी०सी० कांडपाल जी ने सभी प्रदेशवासियों को पर्व की बधाई देते हुए अपना संदेश साझा किया।